Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये का इनामी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली 39 के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव के गेट नंबर-2 के पास युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये का इनामी को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियो मोहित, मोहन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

पुलिस की गिरफ्त मे खडे 15 हजार रुपये का ईनामी रिंकू को पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के नीचे से से गिरफ्तार किया है. रिंकू पर आरोप है कि उसने 22 दिसंबर 2021 को हाजीपुर सोसाइटी गेट नंबर 2 सेक्टर 104 के सामने  पुराने विवाद को लेकर मोहित और मोहन के साथ मिलकर शाहजहांपुर निवासी राम सिंह की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी थी.एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय राम सिंह दर्जी का काम करता था। राम सिंह शादीशुदा नहीं था। वह पिछले काफी समय से नोएडा में एक विधवा महिला के साथ रह रहा था। महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है. महिला के दोनो भाई मोहित और मोहन और साला रिंकू की काफी बदनामी हो रही थी.इन तीनो ने पहले अपने सम्बंधी विधवा महिला और राम सिंह को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नही हो पाये, तब तीनो ने राम सिंह को रास्ते से हटाने का निश्चय किया. तीनो ने मिलकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके राम सिंह की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव के गेट नंबर-2 के पास सड़क पर फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को विधवा महिला उसके करीबियों पर शक हुआ और महिला से पूछताछ करने के बाद मोहित, मोहन निवासीगण जलालाबाद, और सुभाष नगर बरेली निवासी रिंकू को नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने घटना के 15 घंटे बाद ही आरोपी मोहित और मोहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में सुभाष नगर बरेली निवासी रिंकू तभी से फरार चल रहा था। उसके उपर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. रविवार को पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के नीचे से वांछित आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related posts

गोल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया सिविल सर्विसेज वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाजी आईएएस की टीम ने मारी, बने चैंपियन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने लड़की से बलात्कार करने और उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मानसिक रूप से कमजोर युवक को बना रखा था बंधुआ मजदूर, थाना तिगांव की टीम ने किया रेस्क्यू, एक गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x