Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में मरीज बन कर आए बदमाशों ने गला दबाकर महिला डॉक्टर को लूटा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सेक्टर-28 में मरीज बनकर आए बदमाशों ने घर पर अकेली महिला डॉक्टर का गला दबा दिया और अलमारी की चाबी लेकर 70 हजार रुपये लूट लिए। डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-28 निवासी सुमित्रा गोयल पेशे से डॉक्टर हैं। उनके बेटे व पति भी डॉक्टर हैं। डॉ.सुमित्रा ने बताया कि दिन में वे घर पर अकेली थीं। तभी घंटी बजी। दरवाजे पर दो व्यक्ति खड़े हुए थे। डॉ.सुमित्रा ने दरवाजे में से झांककर उनसे बात की। उनमें से एक ने कहा कि उन्हें किडनी के मरीज को दिखाना है। यह सुनकर डॉ.सुमित्रा ने कहा कि किडनी का डॉक्टर उनका बेटा है।



वह यहां नहीं बैठता, बल्कि ओल्ड फरीदाबाद बैठता है। इस पर उनमें से एक ने वहां का पता मांगा। डॉ.सुमित्रा ने अपने बेटे का नाम व मोबाइल नंबर एक पर्ची पर लिख कर जैसे ही दरवाजा खोल कर देनी चाही, दोनों धक्का देकर अंदर आ गए। उनमें से एक ने डॉ.सुमित्रा का गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर रुपये निकालकर देने के लिए कहा। बेहद घबराई डॉ.सुमित्रा ने तुरंत अलमारी से पर्स निकालकर दे दिया। इसके बाद एक बदमाश ने सभी अलमारियों की तलाशी ली और 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद डॉ.सुमित्रा ने पति डॉ.राम किशन गोयल को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डॉ.सुमित्रा के मुताबिक एक बदमाश की उम्र 28-29, जबकि दूसरे की 35 से 40 वर्ष के बीच होगी। मामला दर्ज कर लिया गया है। आस-पास घरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें भी इस मामले की जांच में जुट गई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

पीटीआई अध्यापकों को सरकार ने न्यायपालिका का बहाना लेकर आज सरकारी सेवा से बाहर कर दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही बातें हम सभी के लिए हैं महत्वपूर्ण: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने पुलिस कर्मियों के लिए ‘हमेशा देखभाल करने वाला’ सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!