Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक ट्रक ने आज तड़के बाइक सवार तीन डाक कावड़ियों को मारी जोरदार टककर, एक की मौत, 2 हुए घायल,लगाया जाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज तड़के पौने तीन बजे के लगभग थाना खिड़की दौला क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरा फ्लाई ओवर के पास तेज रफ़्तार एक ट्रक ने एक बाइक सवार तीन कावड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक डाक कावड़िया की दर्दनाक मौत हो गई। और दो डाक कावड़ियों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे से नाराज कवार्डियो ने रोड पर जाम लगा दी। जाम की सूचना मिलते ही थाना खिड़की दौला की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर , आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। और जाम लगाए हुए कावड़रियों को समझा बुझा कर जाम को खुलवाया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को थाना खेड़की दौला की टीम को रामपुरा फ्लाईओवर के नजदीक जाम लगा होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची तो ज्ञात हुआ कि ट्रक से एक एक्सीडेंट हुआ है तथा एक्सीडेंट में घायल हुए 2 व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है। इसी दौरान अस्पताल से पुलिस को एक सूचना एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के संबंध में प्राप्त हुई। पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची।अस्पताल में एक व्यक्ति ने थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि ये लोग हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर आ रहे थे। आज बुधवार की सुबह लगभग 2:45 बजे जब ये रामपुरा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे कि बाइक पर सवार हेमंत मीणा निवासी पानेडा जिला कोटपूतली (राजस्थान) की मृत्यु हो गई तथा अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। इस शिकायत पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि डीसीपी मानेसर दीपक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस ने एसीपी मानेसर के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपित ट्रक चालक को आज थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम के एरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित ट्रक चालक का नाम कुलदीप निवासी गांव बादसहापुरा जिला आगरा (उतर-प्रदेश) उम्र-27 वर्ष* है। पुलिस द्वारा मुकदमा में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

समलैंगिक दो बहनों ने आपस में की मंदिर मे शादी, पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया खुलासा

Ajit Sinha

प्यार में जुनून या सिरफिरापन: युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली-मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस लाइन में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी कर पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x