Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में दबंगों का तांडव, बीच सड़क पर दंपति पर हमला, गुहार लगाती रही मासूम बच्ची, पिता पर वार करते रहे हमलावर।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सेंट्रल नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित  राम श्याम गार्डन सोसायटी में दबंगई की एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहाँ सिर्फ गाड़ी निकालने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने मिलकर एक दंपति पर जानलेवा हमला बोल दिया,  हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जब दबंग पीड़ित पति पर ताबड़तोड़ वार कर रहे थे, तब उसकी मासूम बच्ची और पत्नी उसे बचाने के लिए लगातार गुहार लगाती रहीं। लेकिन बेरहम हमलावरों का दिल नहीं पसीजा और वे सरेराह मारपीट करते रहे।

इस हमले में पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया है। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने कानून की धज्जियां उड़ाईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सोमवार की रात राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौक़ीन की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -फरार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक स्टडी सेंटर पर फायरिंग करके 5 करोड रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश-दो अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने आज जम्मू एंव कश्मीर के बच्चों की मेजबानी की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x