Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रात करीब दो बजे मची भगदड़, 12 लोगों की हुई मौत,12 से अधिक लोग घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: नए साल 2022 के उपलक्ष्य में माता वैष्णो देवी मंदिर ,कटरा, जम्मू एंव कश्मीर में लोग दर्शन करने गए थे पर वहां पर रात के लगभग दो-ढाई बजे भारी भीड़ होने के कारण अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के नारायण अस्पताल में इलाज लिए भर्ती कराया गया हैं। राहत -बचाव कार्य अभी जारी हैं।
खबर के मुताबिक माता वैष्णो देवी के भवन के नजदीक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, उसके हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे, वहां पर दो युवा श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के कारण वहां पर भगदड़ मच गई और साथ में ढलान थी, इस कारण लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। जम्मू एंव कश्मीर के एलजी ने इस हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की हैं। जम्मू एंव कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों 10-10 लाख व घायलों को दो-दो लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की हैं, केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख और घायलों को 50000 -50000 रूपए मुआवजा देने की घोषणा की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हादसे पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। हादसे के बाद यात्रा को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया था बचाव कार्य होने की वजह से, जिसे अब चालू कर दिया गया हैं। और घायलों का सारा खर्च साइन बोर्ड उठाएगा। ये हादसा अपने साथ कई सवाल छोड़ गया। जब केंद्र सरकार कोरोना महामारी की वजह से अपनी गाइडलाइन्स जारी किए हुए हैं ऐसे में इतना ज्यादा भीड़ माता वैष्णो मंदिर में कैसे एकत्रित हो गई और कैसे उड़े कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां।

Related posts

जहांगीरपुरी नाले में बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए शाह आलम बांध रोड पर बनाए जाएंगे दो बांध

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम “नमो किसान पंचायत: ई-बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Ajit Sinha

25000 का ईनामी डकैत गिरफ्तार : दिल्ली -एनसीआर में एक दर्जन डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x