Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सोसायटी के एक फ्लैट में एक नाबालिक लड़के ने एक 9 साल की लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी, और आग लगा दी -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सेक्टर -107 , गुरुग्राम की एक सोसायटी के एक फ्लैट में आज दिन दहाड़े इसी सोसायटी के रहने वाले एक नाबालिक लड़के ने एक 9 साल की एक लड़की की सबसे पहले गला घोंटकर उस की बेरहमी से हत्या कर दी, और उसके कपडे में आग लगा कर जला दिया। सुचना मिलते ही थाना राजेंद्रा पार्क व घनकोट पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। और अपनी जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में एक नाबालिक लड़का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की के शव को जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आज दिनांक सोमवार को समय सुबह लगभग 10.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस चौकी धनकोट की टीम को एक सूचना सेक्टर-107, गुरुग्राम में स्थित एक प्राइवेट सोसायटी में एक बच्ची की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस चौकी धनकोट व पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम की टीम घटनास्थल पर पहुँची जहां बैड पर एक लड़की जली हुई अवस्था मे मृत मिली, उनका कहना है कि उपरोक्त वारदात की सूचना पाकर डीसीपी, पश्चिम करण गोयल व एसीपी उद्योग विहार नवीन शर्मा घटना स्थल पर पहुँचे तथा पुलिस की एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में मृतका बच्ची  की माँ ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि आज 1 जुलाई 2024, सोमवार  को समय सुबह करीब 10 बजे वह सोसायटी में अपने एक जानकार के फ्लैट से अपने बेटे को लेकर अपने फ्लैट पर आई तो उसके  फ्लैट का लोहे वाला गेट बन्द था व लकड़ी वाला गेट खुला हुआ था, अपने फ्लैट के अंदर सोसायटी में रहने वाला जानकार का लड़का दिखाई दिया और फ्लैट के अंदर से जलने की बदबू आ रही थी। उसने  आस पास के लोगों को व फायरमैन को बुलाया और उनके  फ्लैट के पूजा वाले रूम वाले दरवाजे से जाकर उनके  फ्लैट का गेट खोला। जब इन्होंने फ्लैट के अंदर जाकर देखा तो बैडरूम में उसकी  9 साल की बेटी को आग लगी हुई थी और मृत अवस्था में पड़ी थी। शिकायतकर्ता की सोसायटी में ही रहने वाले उसके जानकार के लड़के ने ही उसकी बेटी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या की है तथा हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी  बेटी के शव पर कपड़े डालकर आग लगाने की वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि उपरोक्त प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क में भारतीय न्याय संहिता की हत्या से सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा में आगामी कार्रवाई  करते हुए पुलिस टीम द्वारा मृतका बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा  में तत्परता से कार्रवाई  करते हुए 9 वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले 16 साल के नाबालिक को सैक्टर-107, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। अभी तक के अनुसंधान से सामने आया है की आरोपित के द्वारा कुछ गहने चोरी करने की कोशिश की गई जिस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिर भी आरोपित से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा  में कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मासिक रैंकिंग में प्रदेश पुलिस पहले स्थान पर, सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में पाए 100 प्रतिशत अंक

Ajit Sinha

रोजगार विभाग का क्लर्क 23,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x