Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सिंघु बाॅर्डर पर धरने के नजदीक हुई शख्स की हत्या को लेकर सोनीपत पुलिस ने किया केस दर्ज, मामले की गहनता से जांच जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: सोनीपत जिले के थाना कुण्डली की पुलिस ने सिंघु बाॅर्डर पर धरने के नजदीक हुई एक शख्स की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज 15 अक्टूबर -2021 को कुण्डली पुलिस को सूचना मिली की सिंघु बाॅर्डर पर धरने के नजदीक निहंगों ने किसी व्यक्ति को बांधकर बैरिगेट पर लटका रखा है और उसका हाथ कटा हुआ है।

इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो शख्स की मृत्यु हो चुकी थी। कुछ लोग वहां खड़े हुए थे। पुलिस ने शव को ले जाने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध किया लेकिन पुलिस द्वारा बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत में लाया गया। डाॅक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा । इस घटना का मुकदमा नम्बर- 605 , दिनांक 15.10.2021, भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं 302/34 के तहत थाना कुण्डली में दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान का भरसक प्रयत्न किए जाने के उपरान्त मृतक शख्स की पहचान लखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी चिमाखुर्द जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त आरोपियों को भी गिरफतार कर लिया जाएगा । मामले की गहनता से विवेचना जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पॉलिसी धारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एनसीआर से दो महिलाओं सहित तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक बेटे ने अपनी विधवा मां की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी, बीच बचाव करने आए शख्स को भी चाकू घोंप दिया, गंभीर -अरेस्ट

Ajit Sinha

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x