Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, मरने वाले में 3 महिलाएं शामिल है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: केएमपी,कुंडली मानेसर- पलवल एक्सप्रेसवे पर फरुखनगर के पास तेज रफ़्तार अर्टिगा कार आगे चल रही एक कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे इनमें 4 महिलाएं और दो पुरुष थे। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई , इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया है। और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं, और आगे की कार्रवाई सम्बंधित थाने की पुलिस कर रही है। खबर के अनुसार ये सभी लोग अपने किसी पारिवारिक सदस्य की हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करके अपने घर लिए लौट रहे थे। इस प्रकरण में आगे जो भी सही जानकारी आएगी इसमें जोड़ दी जाएगी। ये घटना आज लगभग दिन के 2 बजे की है।

Related posts

स्कूली छात्राओं के साथ एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है -केस दर्ज।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में जीएमडीए की 12वीं बैठक आयोजित,कई अहम परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

Ajit Sinha

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं, राज बब्बर गुरुग्राम से लड़ेंगे चुनाव।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x