Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में सीएम सैनी की उपस्थिति में जजपा के दर्जनभर नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार दूसरी पार्टियों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चुनाव के समय में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में फरीदाबाद में ठाकुर उमेश भाटी, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व जजपा नेता के नेतृत्व में जजपा के दर्जन से भी ज्यादा लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व जजपा से प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भार्टी के नेतृत्व में  जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गगन सिसोदिया, चेयरमैन शैक्षिक संघ, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, जिला महामंत्री अवदेश भदौरिया, जिला सचिव दिनेश परिहार, हरिओम जादौन, आशीष राजपूत, भानुप्रिया, जिला उपाध्यक्ष पवन भाटी, रंजन सिंह, जिला सचिव मंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिकरवार, आईटी बीजेपी अखिलेश यादव, हिमांशु ने भाजपा में आस्था जताई। ठाकुर उमेश भाटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर चलने वाली पार्टी है। अन्य पार्टियों के नेता भी पार्टी की नीतियों से लगातार प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को जॉइन कर रहे हैं, यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश को विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत और सुरक्षित हुआ है। गरीब, युवा, महिला और किसान हित में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाकर उन्हें सशक्त करने का काम किया है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर काम करते हुए सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में और हरियाणा की जनता जनार्दन ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने का मन बना लिया है। श्री बड़ौली ने कहा कि जनता जर्नादन के आशीर्वाद से 8 अक्टूबर को हरियाणा में कमल खिलेगा और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल ग्रीन फील्ड में बिजनेसमैन बलविंदर को नए घर की बधाई देने पहुंचे -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने निवास पर झंडा फहराकर दिया कार्यकर्ताओं को संदेश : राजेश भाटिया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 44 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x