Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद विशेष वीडियो

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक मकान के गेट के नीचे बने जाली से निकला जहरीला गोह, सपेरे ने पकड़ा, देखिए वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सावन का महीना बारिश का महीना होता हैं जैसे की आप सभी को मालूम हैं ऐसे में सांप एंव जहरीला जानवरों को निकलना लाजमी हैं। ऐसे में स्वंय और अपने छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलते और पार्कों में खेलते वक़्त अवश्य ध्यान में रखे। अन्यथा कोई भी जहरीला सांप एंव गोह का शिकार हो सकता हैं, जोकि उन सभी के लिए जानलेवा साबित हो सकता हैं। यह कहना हैं प्रमुख समाजसेवी सरदार कुलदीप सिंह का।



कुलदीप सिंह का कहना हैं कि आज दोपहर में उनके दोस्तों का मोबाइल फोन पर एक फोन आया की ग्रीन फिल्ड कालोनी के मकान न. 1666 , ब्लॉक ए के गेट के नीचे बने एक जाली में एक बड़ा सा पूछ दिखाई दिया जिससे उसे लगा की कोई बड़ा जहरीला सांप हो सकता हैं। इसके बाद उन्होनें तुरंत सपेरे सचिन को फोन करके वहां भेज दिया.वहां पर सपेरा सचिन बिल्कुल सांप पकड़ने के तरीके से उसे पकड़ लिया। उनका कहना हैं कि इस गोह के लाड इतना जहर होता हैं किसी इंसान के ऊपर पड़ जाए या किसी शख्स को गलती काट ले तो वह इंसान लकवा जैसे बिमारी से ग्रस्त हो जाता हैं। ऐसे में जरुरत हैं आमजनों को सड़कों एंव पार्कों में नीचे की तरफ देख कर चले और जहरीले सांप , गोह व अन्य जानवरों से बच कर चले। उनका कहना हैं कि पकड़े गए गोह को सपेरे सचिन ने तिलपत के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Related posts

8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम’

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कपडा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बैंक के रीजनल मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी, दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!