Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बैटरी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज, फैक्ट्री में लगी आग में 3 मजदूरों की झुलस कर हुई थी मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सुबह सेक्टर – 37 कंपनी की दुर्घटना में 4 मजदूर कंपनी के अंदर थे जिसमें से तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई जिसमें एक 1 मजदूर घायल है जिसका नाम अमृत  निवासी एमबी रोड दिल्ली का रहने वाला रहने वाला है। घर कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बताया कि वह करीब 3 साल से फ्युजी सैल कम्पनी प्लाट न. 303 अनगंपुर डेयरी फरीदाबाद जिसका मालिक अजय गुप्ता निवासी  से. 37 फरीदाबाद है  की कंपनी में हेल्पर का काम करता है उसके साथ सतबीर निवासी लाल  कुआं, सुनील  निवासी लाल कुआं और अंकित निवासी लाल कुआ सभी एमबी  रोड दिल्ली के रहने वाले है अन्य 20/22 लोग भी काम करते हैं।

फैक्ट्री में बैटरी बनती है जयशंकर व उसके साथियों ने कई बार अजय गुप्ता को कहा की इस फैक्ट्री में बचाव के उपकरण लगाए जायें। लेकिन अजय गुप्ता ने कोई भी बचाव उपकरण नहीं लगाए जिससे आपदा की स्थिति में हमारा बचाव हो सके।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि घायल शिव शंकर ने अपनी शिकायत में कहा कि  आज समय लगभग 10.30 (सुबह) मैं व सतबीर, सुनील, अमीत, उपरोक्त व अन्य उपरोक्त फैक्ट्री में काम कर रहे थे की एक दम फैक्ट्री में आग लग गई शिव शंकर  व अन्य कुद कर बाहर आ गए लेकिन सतबीर, सुनील अंकित पीछे आपातकालिन दरवाजा ना होने के कारण अन्दर ही आग में झुलस गए और उनकी झुलसने के कारण मृत्यु हो गई।

जोकि पिछे व साईड में कही भी आपातकालीन निकास नही था जिसके बारे भी हमने अजय गुप्ता को कई बार कहा था। घायल मजदूर शिव शंकर की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में धारा 304 आईपीसी के अधीन फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है परिजनों के आने पर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

Related posts

क्राइम ब्रांच ने एक व्यापारी को राष्टीय बैंकों से फर्जी संपत्ति पर 30 करोड़ रुपए के लोन लेने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

जाति के नाम पर कर्मचारियों को अपमानित करने वाले एसडीओ पर हो केस दर्ज हो, वरना होगा बड़ा आंदोलन: सुनील खटाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एक तो मेरी पत्नीं को भगा कर ले गया,फिर फोन से वीडियो कालिंग कर, उससे मजे लेता ,इसलिए उसके भाई की हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x