Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी, एक आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आज शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम लक्ष्मण निवासी गांव दाखीला जिला टोंक राजस्थान है, से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल करके सब्सक्राइबर, व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन करने की जानकारी दी थी और खाता में पैसे डलवाए थे। आरोपित को पुलिस ने अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना एनआईटी में शिकायतकर्ता निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 22 मई को उसने अपना यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए इंस्टाग्राम से ऑफिशल मोंटेज 0001 पर सम्पर्क किया जिसके बाद उसके पास एक कॉल आया। जिस पर उन्होंने चैनल को मोनेटाइज करने के लिए उससे 99 हजार रूपये की मांग की। फिर उसने विभिन्न क्यूआर कोड पर 90,500/-रुपए ठगों के पास भेजे। जिस शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि थाना साइबर एनआईटी ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण निवासी गांव दाखीला जिला टोंक राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आय़ा कि आरोपित ने शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल करके स्बसक्राईबर,व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन करने की जानकारी दी थी औऱ खाता में पैसे डलवाएं थे। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप -निरीक्षक के खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी दर्ज करवाने वाले सीएससी संचालक को नोटिस : एडीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज राशन डिपो में मारा छापा, राशन कम मिले, की सीलिंग की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x