Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हरियाणा

एक बीजेपी नेता व नंबरदार सुरेंद्र जवाहरा की धुलंडी की रात पडोसी ने गोली मार कर सरेआम हत्या कर दी, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत, हरियाणा: गांव जवाहरा , गोहाना में शुक्रवार की रात बीजेपी के नेता व नंबरदार की जमीनी विवाद के चलते गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम सुरेंद्र जवाहरा है। सुरेंद्र जवाहरा  की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका का पड़ोसी है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई , और अपनी जांच की कार्रवाई में जुट गई। जांच के बाद पुलिस ने मृतक सुरेंद्र जवाहरा  के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस की माने तो आरोपित मन्नू को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई , जिसमें दो सीआईए की टीमें है , और एक टीम थाने की है। अब आरोपित मन्नू को पकड़ लिया गया है।  इस प्रकरण में मृतक सुरेंद्र की पत्नी कोमल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है , आगे की कार्रवाई जारी है। एसीपी , गोहाना ऋषि कांत का कहना है कि ये सनसनीखेज वारदात धुलंडी की रात लगभग साढ़े बजे की है, और इसमें एक आरोपित जिसका नाम मन्नू है को पकड़ लिया गया है , इस वारदात को अंजाम देने में आरोपित मन्नू के अलावा, और भी लोग शामिल है, के जवाब में उनका कहना है कि यह तो अभी जांच का विषय है।  

Related posts

किसानों को मुआवजा देने और फसल खरीद प्रबंधन में विफल नई हरियाणा सरकार – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

सूर्य ग्रहण पर ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड में अपनी ही एकेडमी की छात्रा के साथ मास्टर ने की जबरन छेड़छाड़-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x