Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर महंगे विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर ठगी,फॉरेन नेशनल के फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियन अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने राजधानी दिल्ली से ऑपरेट कर रहे फॉरेन नेशनल के फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह विदेशी ठग महिलाओं के सबसे पहले ऑनलाइन दोस्ती करते थे, फिर उनका विश्वास जीतकर बर्थडे पर महंगा गिफ्ट देने की बात करते हैं फिर कहते कि गिफ्ट ज्यादा महंगा होने के कारण कस्टम में फंस गया है उसको क्लियर कराने के लिए पैसे की जरूरत है और फिर अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर गायब हो जाते थे. पुलिस ने इनके पास 4 लैपटाप, 36 मोबाइल फोन, 4 इंटरनेट डोंगल, 3 लाख 50 हज़ार रुपये व 4 पासपोर्ट बरामद किए  है.

नोएडा पुलिस ने जिन चार नाइजीरिया के नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम जस्टिन बिली, अब्राहम लिकन,  सिलवेस्ट्री,  मार्टिन हैं. एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर- 28 की रहने वाली एक महिला के साथ उसी प्रकार का फ्रॉड हुआ था उसने सेक्टर- 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान टेक्निकल सपोर्ट टीम के जरिए इन विदेशी ठगों के के ठिकाने की जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने चारों को दिल्ली के तिलक नगर से गिरफ्तार किया है.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन सबकी उम्र 27 से 30 साल के बीच की है. ये अलग अलग नामों से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपना नाम बदलकर जाली प्रोफाइल बनाते और लड़कियों को दोस्ती का मैसेज भेजते. अगर कोई लड़की या महिला इनसे बात शुरू कर देती तो फिर यह उनको अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करते और एक बार जब लड़की इनकी बातों में पूरी तरह से आ जाती तब यह जाल बिछाना शुरू करते ये ठग. महंगा गिफ्ट भेजने की बात करते. फिर यह कहते कि गिफ्ट ज्यादा महंगा होने की वजह से वह कस्टम में फंस गया है, जिसको क्लियर कराने के लिए पैसों की जरूरत है. महिलाओं को भरोसे में लेने के बाद वे उन्हें अपना अकाउंट नंबर देते, और एक बार जब इनके अकाउंट में पैसे पहुंच जाते तो फिर यह कोई दूसरा बहाना बनाकर और पैसों की मांग करते, फिर अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर गायब हो जाते थे.रणविजय सिंह  ने बताया कि जांच के दौरान टेक्निकल स्पोर्ट टीम के जरिए इन विदेशी ठगों के के ठिकाने की जानकारी हासिल की तो पता चला कि ये दिल्ली तिलक नगर से इलाके में कहीं छिपे हुए हैं. जिसके बाद यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी और चारों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास 4 लैपटाप, 36 मोबाइल फोन, 4 इंटरनेट डोंगल, 3 लाख 50 हज़ार रुपये व 4 पासपोर्ट बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने कई महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. इनके बैंक अकाउंट के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले कुछ समय में इन लोगों ने कितनों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है.

Related posts

चलती कार में लगी भयंकर आग, दो लड़कों ने कूद कर बचाई अपनी जान. जलती हुई कार का स्वंय वीडियो देखिए ।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पुलिस ने लक्की ड्रॉ की योजना बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी  करने वाले बाप-बेटे को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस की कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में, एक कुख्यात बदमाश मारा गया, दूसरा हुआ घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x