Athrav – Online News Portal
अपराध खेल गुडगाँव राष्ट्रीय

गुरुग्राम पुलिस के एसआई राजबीर व महिला एसआई की बेटी रुचिका द्वारा अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता पदक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा  ने गुरुग्राम पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर SI राजबीर व एल सब इंस्पेक्टर  मंजू की बेटी रुचिका सिंह को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत के लिए गौरव का क्षण रहा,जब गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने पॉवरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता बेंच प्रेस (Bench-Press) व पुश-पुल (Push-Pull) में अपनी उच्च कोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 1 रजत पदक/ Silver Medal व 1 कांस्य पदक/Bronze Medal तथा  एल सब इंस्पेक्टर मंजू की  बेटी रुचिका सिंह ने साईकलिंग की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 5 कांस्य पदक  जीतकर गुरुग्राम पुलिस/हरियाणा पुलिस सहित हरियाणा व भारत का नाम रोशन किया। सब इंस्पेक्टर राजबीर ने 45+ आयु वर्ग में 93 किलोग्राम भारवर्ग की बेंच प्रेस (Bench-Press) स्पर्धा में कुल 170 किलोग्राम व पुश-पुल (Push-Pull) स्पर्धा में कुल 235 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।

सब इंस्पेक्टर राजबीर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल, तहसील गोहाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार सहित फरीदाबाद रहते है। ये वर्ष-2000 में हरियाणा पुलिस विभाग में बतौर सिपाही नियुक्त हुए थे और वर्तमान में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के कार्यालय की सुरक्षा शाखा में बतौर इन्चार्ज तैनात है।सब इंस्पेक्टर राजबीर उपरोक्त मेडल सहित कुल 3 इंटरनेशनल मेडल जीत चुके है, जिनमें 1 सिल्वर व 2 ब्रोज मेडल शामिल है। इससे पहले मई-2023 साउथ अफ्रीका में आयोजित प्रतियोगिता में इन्होंने 1 ब्रोज मेडल जीता था। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर  राजबीर के नाम 4 नेशनल 4 मेडल (3 सिल्वर 1 ब्रोज) व  42 राज्य स्तरीय मेडल  (30 गोल्ड, 8 सिल्वर, 4 ब्रोज) जीत/हासिल कर चुके है। वही एल सब इंस्पेक्टर  मंजू की बेटी राधिका सिंह ने अलग-अलग साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी उच्च कोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। एल सब इंस्पेक्टर मंजू वर्तमान में लोअर स्टाफ भोंडसी, गुरुग्राम में तैनात है और इनकी बेटी रुचिका सिंह का जन्म दिनांक 02.06.2004 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ। रुचिका द्वारा खेलों में उच्च प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर रुचिका को दिनांक 26.08.2023 को उत्तर-प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त किया गया। रुचिका वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। खेलों के साथ-साथ पुलिस सेवा में भी सब इंस्पेक्टर राजबीर व रुचिका सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। इनकी उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग, बल्कि राज्य के युवाओं को भी प्रेरित करती है। सब इंस्पेक्टर राजबीर व सिपाही रुचिका सिंह की इच्छाशक्ति पुलिस सेवा/जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने की अनूठी मिसाल है।

Related posts

हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 673 किलो गांजा पत्ती सहित दो नशा तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नॉएडा में हुई झमाझम बारिश के चलते हुई जलभराव से जूझते रहे सड़कों पर लाखों लोग- देखें

Ajit Sinha

महिला एक थाने में अपने ऊपर पेट्रोल डाल आत्महत्या का ड्रामा करके अब तक कई आदमी से लाखों ले चुकी हैं – सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x