Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

12 वर्षीय भांजी का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती बहन- जीजा से मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :शुक्रवार को धोखे से 12 वर्षीय भांजी की अपहरण कर बहन- जीजा से 25 लाख रूपए की फिरौती व्हाट्सएप पर मांगने के सनसनीखेज मामले में थाना सेक्टर-10 ए पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। ये आरोपित अपनी भांजी को एक पीजी के कमरे में रखे हुए था, में से पुलिस ने लड़की को सकुशल आज बरामद किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम धीरज उम्र लगभग 25 साल हैं। इसे सेक्टर -10 ए थाना में कानून की उचित धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे, में गिरफ्तार किया गया हैं।    
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने गत 16 जून 2023 को थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में एक शिकायत दी,कि गत 16 जून 2023 को समय करीब सांय  6-6:30 बजे  सेक्टर-37 डी, गुरुग्राम से उसकी 12 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया है तथा अपहरणकर्ता द्वारा व्हाट्सएप पर मैसेज करके 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया।
उनका कहना हैं कि एसीपी। पालम विहार,  नवीन शर्मा के निर्देशन में पुलिस थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण कर्ता को मात्र 4 घंटे के अंदर ही 16-17 जून 2023 की रात को फाजिलपुर में एक पीजी से काबू किया तथा अपहरण हुई लड़की को आरोपित के कब्जा से सकुशल बरामद किया गया। आरोपित की पहचान धीरज (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका कहना हैं कि आरोपित से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (आरोपी) शिकायतकर्ता का साला है तथा वह 4-5 दिन से अपनी बहन-जीजा (शिकायतकर्ता) के घर पर ही रह रहा था। उसने अपनी भांजी को यह कहा कि वह गत 16 जून 2023 को घूमने चलेंगे तथा शाम 6 बजे घर के बाहर आ जाना और ऐसा करके हम आपके (लड़की) माता-पिता को सरप्राइज देंगे, इसलिए अपने माता-पिता को मत बताना। निर्धारित समय पर लड़की घर से बाहर आई तथा आरोपित  एक ओला से गाड़ी बुक करके लड़की को उसमें बैठाकर ले गया। आरोपित लड़की को  फाजिलपुर ले गया और वहां पर अपने एक दोस्त से एक दिन के लिए पी.जी. लिया हुआ था। यह लड़की को लेकर वहां पहुँचा तथा व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतकर्ता (लड़की के पिता) से रुपयों की मांग की। उनका कहना हैं कि पुलिस द्वारा आरोपित के फोन तथा गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित का पता लगाया तथा लड़की को सकुशल बरामद किया गया। आगामी पूछताछ/कार्यवाही के लिए आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चारों विधानसभा क्षेत्रों में  सायं 5.30 बजे तक करीब  52.33 प्रतिशत मतदान हुआ: जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फीडबैक सेल के द्वारा शिकायतकर्ता से 7 दिन बाद लिया जाएगा फीडबैक- राकेश आर्य

Ajit Sinha

जिसे वफादार समझ कर हमराज बनाया था, उसी ने पैसों के लालच में पीठ पर छुरा घोपा, 10 लाख गबन करने हेतु लूट की साजिश रची-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x