Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एमसीएफ कमिश्नर का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कर्मचारी से पैसे मांगने वाले को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर कर्मचारी से पैसे मांगने के मामले में थाना साइबर सेंटर की टीम ने आज सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मुनासिब उम्र 22 वर्ष निवासी गांव मंडोला जिला मथुरा , उत्तर प्रदेश है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में नगर निगम, फरीदाबाद के एक कर्मचारी ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 29 मई को उसके पास नगर निगम फरीदाबाद, कमिश्नर के नाम की फेसबुक आईडी से एक मैसेज आया। जिसमें कहा गया था कि उसके पास कॉल आएगा , जिसकी मदद करनी है। फिर शिकायतकर्ता के पास एक कॉल आया, जिसमें उसने पूछा कि कमिश्नर साहब का कॉल आया था क्या, तो कर्मचारी ने हां में उसका जबाब दिया।

फिर कॉल करने वाले ने कहा कि उसे 75,000/-रुपये की आवश्यकता है, तुरंत उसके पास भेज दो। जिस पर शिकायतकर्ता ने तस्दीक की तो फर्जी पाया गया। जिस शिकायत पर साइबर सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुनासिब (22) निवासी  गांव मंडोरा जिला मथुरा उ.प्र. को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने पहले नगर निगम फरीदाबाद, कमीशनर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और नगर निगम कर्मचारी के पास पैसे भेजने का मैसेज किया और फिर उसके एक साथी ने कमिश्नर का दोस्त बनकर शिकायतकर्ता से पैसे मांगे।आरोपित  से वारदात में प्रयोग दो फोन भी बरामद किए गए  हैं जिसमें फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही थी। आरोपित  पहले भी इसी प्रकार के एक मामले में वर्ष 2020 में तेलंगाना के बाल सुधार गृह में रह चुका है। आरोपित  को अधिक पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
  

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित से शहरवासियों को छुटकारा मिलना मुश्किल,176 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 2411 तक पहुंचा।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बीडीपीओ 35000, डीटीपी विभाग का एक जई 20000 रिश्वत लेते रंगे हाथों सहित 8 वांछित भ्रष्टाचारी पकड़े गए

Ajit Sinha

एनआईटी महिला थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे बलात्कार के एक आरोपित को बहादुरगढ़ से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x