Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

फर्जी फेसबुक आईडी बना साड़ी बेचने के नाम पर ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपित ठग को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:फर्जी फेसबुक आईडी बना साड़ी बेचने के नाम का विज्ञापन डाल लोगों के साथ ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना की टीम ने आरोपित ठग  गिरफ्तार किया है जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है । रिमांड के दौरान आरोपित  से ठगी मामलों की गहनता से पूछताछ की जाएगी। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 16 जून, 2025 को PSI संदीप के नेतृत्व में टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि गुडावली निवासी नफीश फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और सिम का इस्तेमाल कर साड़ी बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहा है और वह फिलहाल KMP फ्लाईओवर के नीचे मौजूद है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित  को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान, नफीश के कब्जे से एक Vivo मार्का मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम बरामद किया गया। यह सिम ‘राजिया’ के नाम पर पंजीकृत है, जिसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर भी मिली। गैलरी में सूट आदि के फोटो मिले तथा व्हाट्सएप पर संदिग्ध चैट मिली। आरोपित ने इस मोबाइल फोन और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग कर सोशल मीडिया पर ‘साड़ी बेचने’ के बहाने से ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दिया।आरोपित का नाम गुडावली निवासी नफीश को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित  से ठगी गई रकम बरामद व अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी। इन नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपित  को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसे चाकू से गोदकर हत्या कर दी, पुलिस आरोपित पति को धर दबोचा।

Ajit Sinha

लोगों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाला 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट , दो फरार

Ajit Sinha

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: भारत में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के सबसे बड़े रक्तदाता हैं उप-निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x