Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

क्राइम ब्रांच पलवल ने कैंटर गाड़ी में पीओपी के कट्टों के नीचे छुपा कर लाई जा रही करीब 35 लाख रुपए की 512 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल क्राइम ब्रांच की टीम ने आज लगभग 35 लाख रुपए कीमत की 512 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद में की है, एक ट्रॉली में पीओपी के कट्टे में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने द्वारा ड्राइवर एवं परिचालक से पकड़ी गई शराब के बिल एवं अन्य कागजात दिखाने को कहा, तो वह लोग कोई भी कागजात नहीं दिखा सका, और पुलिस ड्राइवर एवं परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संबंधित थाना में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई सुन्दर सिंह अपनी टीम के साथ अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान तहत थाना सदर पलवल क्षेत्र के अंतर्गत केएमपी रोड नजदीक गाँव महेशपुर पर मौजूद थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी न. HR 63 C 6563 मार्का बड़ा ट्रोला, जिसका चालक सुनील निवासी महम व साथी परिचालक जितेन्द्र निवासी रोहतक जो अपने ट्रोला में अपने मालिक की मिली भगत से तावडू की तरफ से ट्रोला में पीओपी के कट्टों के नीचे अवैध शराब भर कर लाएगा,और उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा,  टीम ने सूचना के आधार पर बिना किसी देरी के केएमपी  रोड पर तावडू, नूह, साइड से आने वाले रोड पर नाकाबंदी कर ट्रोला चालक व परिचालक उपरोक्त को गाड़ी सहित काबू किया।
उनका कहना है कि गाड़ी ट्रोला की तलाशी लेने पर गाड़ी ट्रोला में पीओपी के कट्टे भरे हुए मिले। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का बारीकी से निरीक्षण करने पर गाड़ी की बाई साइड में चकमा देने की नीयत से बने एक बॉक्स के अंदर गाड़ी ट्रोला में स्कीम (बॉक्स) में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई मिली। जिनकी आबकारी निरीक्षक के समक्ष गिनती करने पर अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल ग्रीन की 90 पेटी बोतल, 231 पेटी अद्धा व 191 पेटी पव्वा कुल 512 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल ग्रीन बरामद हुई। जिसकी करीब 35 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। ट्रोला चालक सुनील व परिचालक जितेन्द्र बरामद अंग्रेजी शराब को ले जाने बारे कोई लाइसेंस परमिट तथा वैध कागजात(बिल व पास) पेश नहीं कर सके। गिरफ्तार चालक एवं परिचालक से पूछताछ में गाड़ी मालिक की भी मामले में संलिप्ता  सामने आई है। बरामद शराब वा गाडी को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एएसआई चंद की आगामी विवेचना टीम द्वारा आरोपितों को आज पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 1 माह में 36 मोस्टवांटेड सहित 1625 बदमाशों को किया गिरफ्तार-डीजीपी

Ajit Sinha

गार्डन गैलेरिया में स्थित विभिन्न बार रेस्टोरेंट का किया गया औचक निरीक्षण, बादलपुर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए पाए जाने पर एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का एक नहीं दो बुलडोजर चला पलवल के 68 एकड़ भूमि पर विकसित तीन अवैध कॉलोनियों में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x