Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की शिष्टाचार मुलाकात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:विश्व के लोकप्रिय नेता एवं आधुनिक भारत के निर्माता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में पीएम आवास पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में सतीश पूनिया ने राजस्थान और हरियाणा के विकास और संगठनात्मक मजबूती इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सतीश पूनिया के बीच शिष्टाचार मुलाकात के साथ ही सतीश पूनिया ने परिवार के साथ भी नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, पुत्र-पुत्रवधू महीप-सिप्पी, बेटी अनुष्का को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद दिया, इस दौरान सतीश पूनियां के साथ धर्मपत्नी मोहिनी पूनिया भी मौजूद रहीं।

आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सतीश पूनियां ने राजस्थान की अनूठी हस्तशिल्प कला कदंब की लकड़ी से निर्मित ‘होदा अम्बाबाड़ी’ की मूर्ति एवं बाड़मेर हस्तकला निर्मित पटटू (शॉल) भेंट कर आभार-अभिनंदन व्यक्त कर बधाई दी।सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से सदैव नई ऊर्जा मिलती है, नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प से प्रदेश और देश के प्रति उत्थान को लेकर मार्गदर्शन मिलता है, हमारे जैसे किसान परिवार में जन्मे सामान्य कार्यकर्ता को राज्य एवं राष्ट्र के लिये निरंतर कार्य करने की नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिलती है, जिससे प्रतिबद्ध होकर विकास एवं संगठन की मजबूती के प्रति कार्य करने को नई ऊर्जा मिलती है।

Related posts

एक लाख रुपए के इनामी व वांछित अन्तर्राज्यीय नशीला पदार्थ तस्कर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोलकाता:अमित शाह की रैली के बाद हिंसा, राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को किया फोन, सीएम बोलीं -अपने नेता और समर्थकों को संभाल लीजिए

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जमीन से कब्जा न छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, पुलिस ने केस दर्ज किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x