अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को चाहिए कि समिति की बैठकों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए।सोमवार को नूह में आयोजित समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कुल 19 शिकायतों की सुनवाई की।

इनमें तीन पुरानी तथा 16 नई शिकायतें शामिल थीं। बैठक के दौरान 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि सात शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक में वार्ड नंबर-8, तावडू निवासी रजनी की शिकायत पर मंत्री ने एसआईटी को इस मामले की दोबारा जांच करने तथा शिकायतकर्ता को जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य दिखाने के निर्देश दिए। मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।गांव आकेड़ा निवासी एडवोकेट खुर्शीद द्वारा उनके घर के सामने व प्लॉट में गंदा पानी जमा होने की शिकायत पर कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तथा समिति के सदस्य मनीष की कमेटी गठित की गई। कमेटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने अन्य विवादों की भी सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उचित दिशा -निर्देश दिए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

