Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा , नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने आज सोमवार को गुरुग्राम का दौरा कर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के कल्याण तथा आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों तथा गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया।

गुरुग्राम पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल का पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 की नवनिर्मित इमारत का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम शिबास कविराज सहित सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस महानिदेशक ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने मीडिया के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मीडिया एवं आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया तथा पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक पुलिस लाइन्स, गुरुग्राम पहुंचे, जहां कम्युनिटी हॉल में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, कल्याण, सुविधाओं तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी अपेक्षाओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने HPHC गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों के परिवारों से बातचीत करते हुए पुलिस बल के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण को भी महत्वपूर्ण बताया।पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों द्वारा विशेष डेमो प्रस्तुत किया गया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न कंपनियों की तैयारियों, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शन में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, मानेसर, मुख्यालय तथा महिला लॉ एंड ऑर्डर कंपनी के जवानों ने भाग लिया। डेमो के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक ने कमिश्नरेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गुरुग्राम की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था,कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर समन्वय तथा नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं संवेदनशील निवारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस टावर में गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था,यातायात प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा पुलिस-जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री अजय सिंघल ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल पुलिस बल के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से भी मजबूत होती है। उन्होंने पुलिस एवं समाज के बीच निरंतर संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।पुलिस महानिदेशक का गुरुग्राम दौरा पुलिसिंग के विभिन्न आयामों की समीक्षा एवं जमीनी स्तर पर संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, उनके परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ हुए संवाद का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना रहा।गुरुग्राम पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक के दौरे के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।

Related posts

आदतन अपराधी संजय उर्फ संजू के मकान पर गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का बुलडोजर-किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

लूट, हत्या, डकैती के मामले में वांछित शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत आदतन अपराधियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x