Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

शैक्षणिक सत्र में रेडियो के माध्यम से पढ़ाई करवाने की अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के राजकीय व एडिड कालेजों तथा तकनीकी संस्थानों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र में रेडियो के माध्यम से पढ़ाई करवाने की अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विषय-विशेषज्ञों से ऑडियो-लेक्चर तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्यार्थियों की ‘ऑनलाइन ई-लर्निंग प्लेटफार्मस’ के साथ साथ हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग व तकनीकी शिक्षा विभाग ने रेडियो कार्यक्रमों के माध्यम से भी ‘डिस्टेंस-लर्निंग/लर्निंग-फ्रॉम-होम’ को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
नए शैक्षणिक सत्र में हरियाणा में स्थित आकाशवाणी के चारों रेडियो स्टेशनों रोहतक, हिसार, कुरूक्षेत्र व चंडीगढ़ में एक ही समय पर डेढ़ घंटे का यह सत्र प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेडियो पर प्रसारित किए जाने वाले टॉपिक का चयन अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि सभी विषयों के ऑडियो-लेक्चर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत विषय-विशेषज्ञों से तैयार करवाए जाएंगे जो कि उच्च गुणवत्ता के होंगे तथा परीक्षा, प्रैक्टिल/प्रोफेशनल-लाइफ को ध्यान में रख कर तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये ऑडियो-फाईल्स विषय-विशेषज्ञों द्वारा सात जुलाई 2020 तक digigyanhry@gmail.com मेल पर भेजनी हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 20000 रूपए के रिश्वत लेने के आरोपित अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा: 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी  फ्रॉड  मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया अरेस्ट-डीजीपी    

Ajit Sinha
error: Content is protected !!