Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसीबी ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित  जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत को तफतीश के दौरान उसके विरूद्ध पूर्ण तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने उपरान्त गिरफ्तार किया गया। आरोपित  को आज मंगलवार न्यायालय, रोहतक में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपित जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत द्वारा उसकी लेखाकार सहायक के पद पर पदोन्नति करवाने की एवज में उससे 1,50,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। उसके द्वारा दिनांक 21.2.2024 को रिश्वत के कुल 96,000/-रूपये आरोपित  के मोबाईल  नम्बर 9416148162 पर फोन-पे (Phone-Pay) के माध्यम से व 4,000/-रूपये नकद दिए गए  है। इस मामले में आरोपित  जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 15 दिनांक 26.5.2025 धारा 7, 8,13 पीसी एक्ट 1988, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक दर्ज किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: 2.18 लाख रुपए के टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के मामले में थाना साइबर पुलिस सेंट्रल की टीम ने 2 और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 2025 में मारूति के खरखौदा प्लांट में बनेगी पहली कार – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज तैयार करने व कमर्शियल प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x