Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्राम बसेलवा व कांवड़ा में 12 एकड़ भूमि पर विकसित 4 कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को ग्राम बसेलवा एवं कांवड़ में अलग- अलग 4 अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें ग्राम बसेलवा में एक कॉलोनी 4 एकड़, दूसरी कॉलोनी 3 एकड़, तीसरी कॉलोनी 3 एकड़ और ग्राम कांवड़ा में एक कॉलोनी 2 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की गई थी। जिसमें 6 अवैध मकान, निर्माणाधीन 2 कार्यशालाएं , 20 डीपीसी, 18 बाउंड्रीवाल व मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे , को उपरोक्त टीम ने आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से तोड़ दी गई है। 

इसके अलावा एफएमडीए के अभियांत्रिकी विंग की उपस्थिति में, एफएमडीए की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु ध्वस्तीकरण/अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई की गई, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. अमृतानंदमयी अस्पताल रोड, जिला फरीदाबाद के 2 कि.मी. लंबे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में। 15 अनधिकृत पहुंच मार्गों/विभिन्न खाद्य विक्रेता ठेलों तथा अन्य अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण/हटाया जाना।
2. मलेरना चौराहा से जाट चौक तक, ग्राम जाजरू, जिला फरीदाबाद के राजस्व क्षेत्र में 1.5 कि.मी. लंबे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में। 20 अनधिकृत पहुंच मार्गों/अन्य अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण/हटाया जाना।
3. जाजरू चौराहा से रेलवे लाइन तक, ग्राम जाजरू एवं झर सेनली, जिला फरीदाबाद के राजस्व क्षेत्र में 1 कि.मी. लंबे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में। 3 अनधिकृत पहुंच मार्गों/अन्य अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण/हटाया जाना। 

Related posts

उत्तराखंड के हर बूथ पर पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, हर सीट पर कमल खिलाने का प्लान- पूर्व मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम की कमिश्नर अनीता यादव ने अधिकारीयों आदेश दिए की अवैध ट्यूबवेलों को तुरंत प्रभाव बंद कराए जाए।

Ajit Sinha

सरपंच कोटेशन से 5 लाख तक के कार्य करवा सकेंगे: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x