Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है ऑपरेशन सिंदूर : राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पल्ला इलाके में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और भारत माता की जयकारे लगाए। लोगों ने देश की सेना के शौर्य की प्रशंसा की और देश का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशलता के लिए कामना की। आज सेहतपुर पेट्रोल पंप से पल्ला पुल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक राजेश नागर ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में दोहराया है कि अब किसी भी प्रकार के आतंकवादी कृत्य को राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की तरह माना जाएगा और उसी गंभीरता से उसका उत्तर भी दिया जाएगा। श्री नागर ने कहा कि “आतंकवादियों ने पाकिस्तान की शह पर हमारे देश की मां-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का दुस्साहस किया, जिसका माकूल जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दिया। यह सिर्फ एक बदला नहीं, बल्कि नए भारत की चेतावनी है।” उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर यह दर्शाता है कि अब कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि सहन नहीं की जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान जोश और गर्व से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Related posts

फरीदाबाद : जुनैद हत्याकांड के चारों आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने अदालत में पेश कर, दो दिन के रिमांड पर लिया

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों का फैलता जाल, निगम के तोड़फोड़ विभाग का नाम बदल, अब जोड़तोड़ विभाग रख देना चाहिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना आज नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव से मिल ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x