Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

IPO में निवेश के नाम पर 25,35,322-/ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- साइबर ठगों ने तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसे ही एक मामला में आईपीओ में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल  की टीम ने आज आरोपित  विजय निवासी  हनुमानगढ़ राजस्थान हाल अनुपमा अपार्टमेंट, रानी सती नगर, जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया  कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-19, फरीदाबाद में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमे उसने आरोप लगाया कि उसके पास ठगों द्वारा एचडीएफसी सिक्योरिटीज में निवेश करने के लिए व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें रियायती दरों पर विभिन्न आईपीओ में शेयरों की सदस्यता प्रदान करने बारे जानकारी थी।

सदस्यता लेने के बाद शिकायतकर्ता को ‘एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऑफिशियल’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहॉ स्टॉक व IPO में निवेश के बारे में अपडेट दिया  जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता का ‘एचडीएफसी वीआईपी’ नामक एप पर IPO में निवेश करने के लिए खाता खोला गया जिस पर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 25,35,322-/ रुपये IPO में निवेश किए तथा जब पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया। जिस पर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  विजय ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता है तथा 12th पास है और जयपुर में कोचिंग करता है। इसने यश से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए  न्यायालय मे पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जारी की साइबर एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद पंचायत चुनाव: जिला परिषद के लिए जमा हुए 109 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 278 फार्म पाए सही-बिक्रम सिंह।

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी सुश्री रेनू खट्टर आज अपने साथियों संग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x