Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जिले भर की पुलिस चिकन कॉर्नर,ठेकों के पास शराब पीने वालों पर सख्ती बरत रहीं हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो के आदेश पर आज जिले भर में चिकन कॉर्नर, अंडों के रेहड़ियों व शराब के ठेकों के आसपास  सख्ती बरती जा रही हैं क्यूंकि इस स्थान पर अवैध रूप से लोग शराब पीते हैं और बड़े -बड़े अपराधों को अंजाम देते हैं इसी क्रम में अभी जिले भर में  पुलिस का विशेष अभियान चल रहा हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो से फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन  नहीं उठाया लगता हैं कि इस पुलिस कमिश्नर साहब को अपने काम पर विश्वास हैं मीडिया से बात करने पर नहीं। यह सब सिर्फ थोड़े दिनों  की बात हैं के बाद  सब के सब सामान्य हो जाएगा फ़िलहाल यह कार्रवाई बिल्कुल ठीक मानना जा रहा हैं।

खबर हैं कि इस वक़्त जिले भर में चिकन कार्नर, मीट की दुकानों व अंडे की रेहड़ियों व शराब के ठेकों पर अवैध रूप से जो लोग शराब पिलाने का धंधा धड़ल्ले से चला रहे थे उनकी तो लगता हैं कि शामत सी आ गई हैं इन दुकानों को बंद कराने की दिशा में तेजी के साथ कार्रवाई की जा रही हैं। इस कार्य के लिए सभी थानों के एसएचओ, चौकी इंचार्ज, आल एसीपी इस वक़्त सड़कों पर हैं। संभवता उनका मानना हैं कि इस तरीके से शराब पिने से मारपीट , लड़कियों के साथ छेड़खानी,लूटपाट रोड रेज, बलात्कार  जैसी घटनाएं घटित  होती हैं। इस कारण से नए पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो इन ठिकानों पर शराब पीने के सिलसिले को  बंद कराने का फैसला लिया हैं। इस वजह से आज पुलिस कार्रवाई कर रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:तिगांव में करोड़ों रुपयों का टेंडर लेने के बाद सुस्त गति से काम कर रहे ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट: राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में इस बार नॉर्थ ईस्ट के प्रदेश होंगे मेले के थीम स्टेट

Ajit Sinha

विश्व के 10 स्कूलों में रा.क.सी.से. स्कूल एनआईटी-5 फरीदाबाद का नाम शामिल होना है बड़ी उपलब्धि: महीपाल ढांडा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x