Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विपुल गोयल ने हरियाणा बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया दिल से धन्यवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी नई जिम्मेदारी के संदर्भ में धन्यवाद किया। विपुल गोयल ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के समर्थन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद करते हुए कहा कि वो इस नई जिम्मेदारी और भरोसे के लिए सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते है।

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी में उनके मार्ग-दर्शन और समर्थन का उत्तरदायित्व सही तरीके से निभाएंगे व संगठन के साथ मिलकर नमो परिवार कों और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। गोयल ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव मे पहले से ज्यादा मतों से पार्टी कों जीत दिलाकर हैट्रिक लगाने और तीसरी बार मोदी-मनोहर सरकार बनाने का काम करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: निर्माणधीन वर्कशॉप से सेटरिंग उतारते समय मजदूरों का सरिया हाईटेंशन तार से टकराया, धमाका, दोनों की मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम के निकट जंगल में 11 वीं क्लास के दो छात्र के शव पेड़ से लटके मिले हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला !

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x