Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूल जाते वक़्त एक नाबलिक लड़की की कार में अपहरण कर जबरन बलात्कार के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:स्कूल जाते वक़्त एक नाबालिक लड़की को जबरन कार में खींच कर अपहरण करके सुनसान जगह पर ले जाकर जबरन बलात्कार की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के मामले में अपराध शाखा व थाना तिगांव की संयुक्त टीम ने दो आरोपित लड़कों को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज वारदात को गत 3 मई को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना तिगांव में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज सनसनीखेज खुलासा डीसीपी , बल्ल्भगढ़ राजकुमार वालिया ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।   

डीसीपी बल्ल्भगढ़ राजकुमार वालिया ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत  4 मई को एक नाबालिक लड़की ने थाना तिगांव में शिकायत देकर आरोप लगाया कि गत 3 मई को सुबह जब वह अपने स्कूल में जा रही थी तो रास्ते में दो लड़कों ने उसको खींचकर गाड़ी में बैठा लिया तथा एक सुनसान जगह पर ले जाकर एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिस पर थाना तिगांव में पोक्सो एक्ट व अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वालिया ने कहा कि थाना तिगांव व अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित  इन्तजार व उसके सहयोगी विकास निवासी  गांव चांदपुर थाना छांयसा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग एसेंट गाड़ी को बरामद किया गया है। फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। दोनों आरोपितों  को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

जब उसे अवैध संबंधों का पता चला तो आरोपितों ने उसकी हत्या करके संदूक में बंद कर दिया- दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात प्रॉपर्टी डीलर की सिर में गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर के निकम्बे अधिकारियों की वजह से प्रॉपर्टी कारोबारी परेशान, समस्याओं को जल्द करो समाधान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x