Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ओल्ड रेलवे स्टेशन , मेवला महाराजपुर और एनएचपीसी अंडरपास के गेट लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने आवागमन कराया बंद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के आदेश एवं डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस रोजाना सुचारू रूप से ट्रैफिक व्यवस्था चलाने के लिए सभी चौक चौराहा पर मौजूद रहती है ताकि किसी को परेशानी ना हो। बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो जाता है जिसकी वजह से यातायात काफी धीरे हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। 2 मई को सुबह की बारिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस, यातायात को नियंत्रित करने और लोगों को सुरक्षित रखने तथा जलभराव में फंसी गाड़ियों की मदद करती नजर आई।

बारिश में सड़कों पर फिसलन होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ट्रैफिक पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतती है, जैसे कि धीमी गति से चलने के लिए निर्देशित करना या आवश्यक होने पर मार्ग को बंद करना। इसी के चलते आज ओल्ड रेलवे स्टेशन, मेवला महाराजपुर और एनएच पीसी अंडरपास को बंद कर दिया गया था।फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस बारिश के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं की मदद करती है,इसका आज एक ताजा उदाहरण एनएचपीसी अंडरपास पर देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जाकिर हुसैन, सिपाही रविंदर और ड्राइवर नवल किशोर ने पानी/ जलभराव में उतरकर, पानी में फंसी कार को बाहर निकला। यदि आप जाम या जलभराव में कहीं फंस गए हैं या मदद की आवश्यकता है, तो डायल 112 या फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम -0129- 2267201और थाना प्रबंधक ट्रैफिक पुलिस से -0129-2225999 संपर्क करें।

Related posts

“सूरजकुंड दीपावली मेला” में स्वदेशी शिल्प व कला को मिलेगा बढ़ावा, 3 से 10 नवंबर लगेगा “सूरजकुंड दीपावली मेला”

Ajit Sinha

श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, उपस्थित गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल ने ग्रीन फील्ड हस्तांतरित को लेकर ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x