Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंड़ीगढ़ ब्रेकिंग: 40000 रूपए रिश्वत के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो, अंबाला की टीम ने प्राइवेट व्यक्ति को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,अम्बाला की टीम ने आज शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित शम्मी गुप्ता निवासी वार्ड न.10 लक्ष्मी नगर अम्बाला ( प्राइवेट व्यक्ति) को नजदीक गुरूद्वारा चौंक सैक्टर-10 अम्बाला शहर से किया गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपित शम्मी गुप्ता उपरोक्त को जिला जेल अम्बाला बंद करवाया गया।

शिकायतकर्ता  साहब सिंह निवासी गाँव मानकपुर, तहसील व जिला अम्बाला ने एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रीना देवी पटवारी हल्का मानकपुर सर्कल अम्बाला शहर व उसका सहायक शम्मी गुप्ता (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा उसकी जमीन को इन्तकाल दर्ज करने की एवज में उससे 40,000/- रूपये नकद रिश्वत राशि की मांग  की जा रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी अम्बाला द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपिया रीना देवी उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 40,000/-रूपये (चालीस हजार रूपये) नकद रिश्वत राशि लेते हुए  पटवार भवन, अम्बाला से रंगे हाथों गिरफ्तार किया था तथा आरोपिया के विरूद्ध एफआईआर  संख्या 8, दिनांक 5.3.2025 धारा 7, 7ए, पी.सी. एक्ट 1988 व 61(2) बी.एन.एस. थाना, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया था। आरोपित शम्मी गुप्ता निवासी वार्ड न. 10 लक्ष्मी नगर अम्बाला (प्राईवेट व्यक्ति) मौका से फरार हो गया था।

Related posts

ईडी ने 300 से अधिक बैंक खातों में मौजूद 35.80 करोड़ रुपये की राशि का पता लगाया है और उसे जब्त कर लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने संभाला सीपी फरीदाबाद का कार्यभार।

Ajit Sinha

शख्स का अपहरण करके लूट करने व उसके मोबाईल फोन से रुपए ट्रांसफर करने की वारदात को अंजाम देने वाले 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x