Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए दो एनकाउंटर में दो शातिर ,चोर घायल…दो अरेस्ट, चोरी की ज्वेलरी और, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल ज़ोन के थाना ईकोटेक-3 और थाना सैक्टर-142 में पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए , जिनमें गैगस्टर और 15 हजार का इनामी भी शामिल है. दो बदमाशों को कॉम्बिंग के बाद  गिरफ्तार किया गया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  कराया गया है. इनके पास से 50 हजार नगद, ज्वेलरी और तमंचा कारतूस और बाइक बरामद किया गया।   
 
थाना ईकोटेक-3 पुलिस और बाइक सवार तीन बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान लखनावली पुस्ता रोड पर उस समय मुठभेड़ हो गई,  जब बदमाशों ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे,पुलिस की जवाबी कार्रवाई गोली लगने से गगन उर्फ जीनू उर्फ शिवम घायल हो गया,जबकि पुलिस ने मनी और सुहेल उर्फ गोलू को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया.डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन ने बताया कि तीनो शातिर चोर है. के कब्जे से घर से चोरी किए सामान, ज्वैलरी, अभियुक्त गगन के कब्जे से 18000 रूपये नगद,अगूठी, बिछुए और पाजेब, मनी के कब्जे से 15500 रूपये नगद, अगूठी, पाजेब व बिछुए और सुहेल उर्फ गोलू के कब्जे से 11 हजार रूपये नगद, अगूठी, बिछुए व पाजेब तथा पेशन मोटर  साईकिल, तमंचे कारतूस और चाकू , एक लोहा काटने की आरी, एक हथोड़ा, एक लोहे की सरिया का टुकड़ा, एक पान्ना बरामद किया गया है. घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। दूसरा एनकाउंटर थाना सेक्टर 142 पुलिस और बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान एफएनजी सर्विस रोड पर हुआ, जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को जांच के लिए रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया जिसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है । अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 12 बोर मय 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन ने बताया घायल बदमाश गैगस्टर में वांछित है जिस पर 15 हजार का इनाम घोषित है। अनिल अपने साथी रोहित कुमार के साथ पहले भी मुठभेड़ मे गिरफ्तार हुआ था और जमानत पर रिहा होकर एक बार फिर वारदात को अंजाम देने के फिराक मे एफएनजी रोड तिराहे के पास अपने अन्य साथी के इन्तजार में घूम रहा था।

Related posts

एक साथ दर्जनभर गाय के गौशाला में मरने से मचा हड़कंप, भूख-प्यास के कारण की जताई जा रही आशंका

Ajit Sinha

सस्ते सोने और किटी स्कीम के नाम पर 10 परिवारों से 56 लाख की जालसाजी करने वाले 2 ज्वैलर यूपी-दिल्ली से पकड़े गए।

Ajit Sinha

लगभग 5 करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ के साथ दो विदेशी नागरिक पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x