Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज 19 साल बाद पकड़ा गया नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के 5000 रूपए का आरोपित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला पुलिस प्रशासन की पीओ स्टाफ सेक्टर-14 की टीम ने आज एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले, 19 वर्ष से फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी आरोपित को बहरामपुर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम कृष्ण उर्फ़ किशन , उम्र 42 साल , बंगाली हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित  का नाम कृष्णा उर्फ किशन(42 वर्ष) बंगाली है। आरोपित वर्तमान में फरीदाबाद में संत नगर रेलवे स्टेशन के पास तथा मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बलरामपुर का रहने वाला है।

आरोपित को पीओ स्टाफ टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर बहरमपुर पश्चिम बंगाल से थाना सेंट्रल के मुकदमे में अरेस्ट किया है।आरोपित ने वर्ष 2003 में एक 14 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपितके खिलाफ थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपित  को अदालत के द्वारा 10 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसमें हाई कोर्ट ने आरोपित  की सजा को 7 साल कर दिया था। आरोपित के द्वारा 3 साल की सजा काटने के बाद जमानत ली गई थी।

आरोपित जमानत पर आने के बाद अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत में हाजिर न होने पर बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपित  अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसके चलते आरोपित पर 5000/- रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। आरोपित  के खिलाफ उद्घोषित अपराधी होने की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। आरोपित  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट  किया गया। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के अंडर पास में आज हुई तेज बारिश का पानी भर गया और उसमें एक ट्रैक्टर डूब गया, लोग हुए परेशान।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लगने व इसके पहले से बन रही अवैध दुकानों एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कौन करेगा कार्रवाई।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड के दो प्लाटों पर बन रहे निर्माणधीन बिल्डिंगों की शिकायते, पीएम, सीएमओ, डीटीपी तक पहुंची- जांच होगी, डीटीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x