Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में पत्नी के दोस्त ने उसकी गोद से 4 माह के बेटे का किया अपहरण, से आहत उसकी पत्नी ने जहर खा ली, मौत, बच्चा बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड  में पत्नी के दोस्त उसके 4 माह  बच्चे को उसकी  गोद से छीनकर, अपहरण करके ले गया, इससे आहत को उसकी पत्नी मीनाक्षी ने जहर खा ली जिससे उसकी मीनाक्षी की मौत हो गई, वही, ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की टीम ने 4 माह के मासूम  बच्चे को सकुशल बरामद कर, आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सुभाष उर्फ चीकू निवासी मोहल्ला झूलेपुरा थाना कोतवाली गुन्नौर जिला संभल यूपी है। पुलिस ने खुलासा किया गत 22 अप्रैल को आरोपित  दोस्त सुभाष उर्फ़ चीकू  अपने दोस्त मीनाक्षी से मिलने आया था , वहां पर उसकी किसी बात को लेकर उससे झगड़ा हो गया, और उसने बदले की भावना से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 23 अप्रैल को हिमांशु निवासी  ग्रीन फील्ड कॉलोनी ने सुबह 2 बजे पुलिस चौकी ग्रीन फील्ड में दी अपने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी के दोस्त चीकू ने उसके बेटे युवान उम्र 4 महीने को छीनकर अपहरण कर ले गया है और इसी के कारण उसकी बीवी ने जहर खा लिया है। जिस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी ग्रीन फील्ड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे में आरोपित सुभाष उर्फ चीकू निवासी मोहल्ला झूलेपुरा थाना कोतवाली गुन्नौर जिला संभल यूपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से अपहृत शिशु युवान को सकुशल बरामद कर लिया है । आरोपित  ने पूछताछ में बताया कि वह मीनाक्षी का जानकार है। गत 22 अप्रैल को वह मीनाक्षी से मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां पर उसका मीनाक्षी से झगड़ा हो गया और वह उसके छोटे बेटे को छीनकर अपने साथ ले गया। आरोपित को  न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related posts

एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से चल रहा था फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बदरपुर , दिल्ली के विधायक राम सिंह नेताजी, सहित विभिन्न संगठनों के लोग भड़ाना परिवार के दुःखों में शामिल हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पर्दाफाश :एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं पर उन सभी वोटर कार्ड 14 हैं, लिस्ट पढ़ें ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x