Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पर्दाफाश :एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं पर उन सभी वोटर कार्ड 14 हैं, लिस्ट पढ़ें ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल व उसके परिवार के सदस्यों के दो -दो वोटर कार्ड होने का मामला उजागर हुआ हैं। बाकयदा इस बात की एक शिकायत शिकायतकर्ता ने डिप्टी कमिश्नर, फरीदाबाद से की गई हैं। इस वक़्त अनिल जिंदल, उनके सहयोगी साथी विनोद गर्ग उर्फ़ मामा, नानक चंद तायल, बिशन बंसल, दिनेश अधाना निवेशकों के हजारों करोड़ ठगी करने के जुर्म में जेल में बंद हैं।गलत तरीके से बनाएं गए वोटर कार्ड की लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकतें हैं जिसमें एक -एक शख्स के एक -एक स्पेलिंग इधर उधर करके दो -दो वोटर कार्ड बनाएं हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इन वोटर कार्डों का जिंदल परिवारों ने कहां -कहां इस्तेमाल किए हैं।
मनोज अग्रवाल का कहना हैं कि वह सेक्टर -45 के मकान 664 ,फरीदाबाद में रहते हैं। एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल और उसके सहयोगी साथियों ने हजारों करोड़ अपने निवेशकों के ठगी करने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इसके बाद वह फरीदाबाद के वेवसाइट को चेक किया कि अनिल जिंदल ने कहां -कहां धोखाधड़ी किए हुए हैं।उनका कहना हैं कि इसी दौरान उनकी नजर वोटर कार्ड वाली वेवसाइट पर पड़ी और जब नजदीक से देखने को मिला अनिल जिंदल सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों के दो -दो वोटर कार्ड बने हुए हैं। नाम के सभी शब्दों में फर्क हैं। आप स्वंय वोटर लिस्ट पढ़ सकतें हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें इस धोखाधड़ी की शिकायत लिखित रूप में कर दी हैं। उनका कहना हैं कि अनिल जिंदल के परिवार में 7 सदस्य हैं पर उनके 14 वोटर कार्ड बने हुए हैं।

Related posts

मंडलों में वक्ता तैयार करने के लिए भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान शुरू,पहले दिन 66 मंडलों मेंं कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड अंडरपास में डूबी बीएमडब्ल्यू कार, जिला प्रशासन के तैयारियों पर उठे सवाल, छाता वाले पार्षद मिले गायब-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x