Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: विश्वास पात्र व परिवार की हिस्सा बनी एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर में की 15 लाख रुपए की आभूषण चोरी -पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विश्वास पात्र व परिवार की हिस्सा बनी एक नौकरी ने परिवार सहित घूमने गए अपने मालिक के घर से लगभग 15 लाख रुपए के सोना व चांदी के आभूषण चोरी कर ली, और अपने मालिक को फोन पर बताया कि उनके घर किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है, और घर के अंदर अलमारी का सारा  सामान व अन्य सभी सामान फर्श पर बिखरे हुए है। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था, और आगे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच -85 को सौंप दी गई थी। अब इस केस  में क्राइम ब्रांच -85 की टीम ने नौकरानी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मधु उर्फ़ मंदोदरी उम्र 47 है।      

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कालोनी फरीदाबाद में रहने वाले गौरव ने पुलिस थाना सेक्टर 58 में अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपने घर पर नौकरानी लगभग 6 साल से रखी हुई है तथा गत 17 अप्रैल को मै अपने बच्चो के साथ उत्तराखंड घूमने गया हुआ था जो गत19 अप्रैल की सुबह मेरी नौकरानी का फोन आया की गत 18 अप्रैल की रात को किसी ने घर के अन्दर चोरी कर ली है बेड व अलमारी का सारा सामान बिखरा पडा था तथा सोने व चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी जिस संबंध थाना सेक्टर-58 में चोरी की धाराओं मे मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपित नौकरानी मधु (47) निवासी राजीव कॉलोनी,सेक्टर 58 फरीदाबाद को राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है.आरोपित महिला ने पुछताछ में बताया कि वह 6 साल से शिकायतकर्ता के घर में नौकरानी का काम कर रही थी तथा सभी उसको अपने परिवार का हिस्सा मानकर उसपर विश्वास करते थे जिसका फायदा उठा कर उसने 18 अप्रैल की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था आरोपित महिला पर कर्ज था जिसको चुकाने के लिए उसने चोरी की थी। आरोपित  महिला को बरामदगी व आगामी पुछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

 

Related posts

हरियाणा: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियान्वयन को एक यज्ञ समझकर आहुति डालें-शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात हवलदार विक्रम 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सिरसा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी, दो आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x