Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नहीं थम रहा है रोडरेज का मामला, ऑटो के बाइक से टच होने पर हुआ विवाद, बीच बचाव करा रहे ऑटो चालक की मौत,आरोपित अरेस्ट।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
शहर में रोडवेज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक और ऑटो के बाइक से टच होने पर बाद शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए दूसरे ऑटो चालक की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में मौत हो गई। थाना बिसरख पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया. और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के गिरफ्त में खडे आरोपित का नाम रविकांत है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि रोजा जलालपुर में ऑटो चालक मुकेश कुमार अपनी ऑटो चला रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार रवि कांत ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उसी समय वहां से गुजर रहे दूसरे ऑटो चालक राजकुमार ने झगड़े को शांत कराने की कोशिश की।

रविकांत ने विवाद के दौरान अपने कुछ दोस्तों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया, जिसके बीच राजकुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। राजकुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा का कहना है कि राजकुमार की तबीयत खराब हो जाने पर उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले है। इस संबंध में मुकेश की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित रवि कांत को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सुपरवाइजर ऋषिपाल की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए शार्प शूटर को 50 हजार रुपये देकर कराई थी-दो अरेस्ट

Ajit Sinha

गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x