Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में पैरामाउंट सोसायटी के युवक में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा में ओमिक्रोन का एक मामला सामने आया है। मरीज को कोविड अस्पताल में इलाज कराया गया है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी और संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय डॉ. आशु पांडेय ने दी है। उन्होने बताया कि जिस व्यक्ति में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्ति नोएडा के पैरामाउंट सोसायटी में रहते हैं। रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति को नोएडा के कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन इससे निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है. इसके लिए अस्पतालों में संसाधन जुटाए जा रहे हैं, जिससे कि कोरोना का मुकाबला सही ढंग से किया जा सके. तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी और संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस समय ओमिक्रोन के एक्टिव मामलों की संख्या 8 है। जिसमें से एक मामला नोएडा में भी है। जांच के दौरान व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री आउट ऑफ कंट्री मिली है। वो यूएन से कुछ दिन पहले लौटा था जिसके बाद टीम ने उसे होम आइसोलेट किया था कुछ लक्षण महसूस होने पर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था जोकि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामूली सिम्टम्स है उसकी हालत स्थिर है उसे वैसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नही थी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। ओमीक्रोन का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक व्यक्ति के सम्पर्क में आए दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच हो गई है, जिनमें किसी भी तरह संक्रमण नहीं पाया गया है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Related posts

वेब सीरीज जामताड़ा-2 देख कंपनी का डाटा चुराने की तकनीक सीखा और धोखा धड़ी कर कम्पनी को चूना लगाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मुंह पर पर मास्क लगाकर एटीएम से कार्ड के जगह हथौड़ा लेकर कैश निकालने पहुंचे बदमाश,सायरन बजने पर भागे-देखें फुटेज  

Ajit Sinha

नोएडा में कबाड़ से बना दुनिया का सबसे अनोखा “जंगल ट्रेल पार्क” लोगो के लिए खोल दिया गया है, झलक देखें वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x