Athrav – Online News Portal
नोएडा

बारिश ने बदला नोएडा -एनसीआर के मौसम का मिजाज, आबोहवा भी हुई पहले से साफ, कोल्ड वेव के दस्तक देने की आशंका


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया. कल से ही नोएडा में ठंडी हवाएं चल रही है. रविवार को हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को भी देर शाम तक बारिश की संभावना है. और 10 दिसंबर से नोएडा और आस-पास में शीतलहर चल सकती है. बारिश का असर नोएडा के स्मॉग पर भी दिख रहा है. बारिश की वजह से शहर की आबोहवा भी पहले से साफ हुई है. हालांकि एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है.

 ये तस्वीरे है नोएडा शहर की सड़कों का बारिश के कारण स्मॉग कम हुआ है और आबोहवा भी पहले से साफ हुई है. बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को अधिक तम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक देखा जा सकता है। हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हिमालय में ताजा बर्फबारी से ठंडी  उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इससे मैदानी इलाकों में बीच कोल्ड वेव यानी शीतलहर के दस्तक देने की आशंका है। 

Related posts

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार पदम भूषण राम सुतार के घर से घरेलू सहायक 26 लाख की नकदी और लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार

Ajit Sinha

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर इन्वर्टर बनाने वाली कंपनी में डकैती डालने वाले चार डकैत अरेस्ट

Ajit Sinha

स्कार्पियो कार में लगी भयंकर आग..कुछ ही मिनटों में हुई जलकर खाक-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x