Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन

मोटिवेशन लव स्टोरी पर बनी कोरोना महामारी पर आधारित यह पहली फिल्म ‘जीने की उम्मीद तुमसे ही’ रिलीज-झलक देखें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: बॉलीवुड अभिनेता ब्रजेश राय और बृजेन्द्र द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म “जीने की उम्मीद तुमसे ही” रिलीज हो गई है। इस फिल्म का प्रीमियार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पीवीआर गौर सिटी में हुआ। कोरोना महामारी पर आधारित यह पहली फिल्म जिसमे  ऐसे ही एक युवक की प्रेम कहानी फिल्माया गया जो कोरोना काल में डांवाडोल हुई जिदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद करता और कामयाब होता है।फिल्म में अभिनेत्री सांची राय ने ब्रजेश राय के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। इसकी शूटिग कुशीनगर के अलावा हरियाणा के मानेसर में हुई है।

फ़िल्म जीने की उम्मीद तुमसे ही के प्रीमियर के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ब्रजेश राय ने बताया कि ग्रामीण और शहरी भारत के सामा जिक और राजनीतिक मुद्दों के बारे में है। कोविड-19 से वैश्विक आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। लोग अब इससे धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। कई लोगों ने आपदा में अवसर भी तलाशा है। ऐसे ही एक युवक की प्रेम कहानी पर इस फिल्म को बनाया गया है। जो भ्रष्ट राजनीति से जंग लड़ते हुए मंजिल हासिल करने का जज्बा भी रखता है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिग के दौरान कोरोना महामारी के शुरू हो जाने से परेशानियाँ तो बहुत आई कुशी नगर में शुरू हुई थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से उन्हें फिल्म की स्टोरी व लोकेशन बदलनी पड़ी। इसके अलावा फिल्म बनाने में बहुत तकलीफ हुई है डिस्ट्रीब्यूशन करने में भी कई बाधाएं आई हैं। मुंबई के अंदर काफी अनफेयर काम करते हैं।

पैसा लेने के बावजूद समय रिलीज नहीं करते हैं। ब्रजेश का कहना है कि अब नोएडा में फिल्म सिटी बनने जा रही है शायद उससे कुछ चीजें बदले…
सोनी ब्रदर्स द्वारा संगीत से सजी “जीने की उम्मीद तुमसे ही” फिल्म में ब्रजेश के साथ अन्य अभिनेताओं में सोनिया बंसल, आशा सिंह, पंकज चौधरी, रजनीश तिवारी, इरफान कुरैशी, मकसूद अहमद, सुनील दत्त पांडे, पंवती शर्मा, पार्वती देवी, दुर्गेश सक्सेना, राहुल कुमार, विजय कुमार ने काम किया हैं।

Related posts

प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, बीस दिनों हत्या की तीसरी वारदात, पुलिस के लिए बनी गंभीर चुनौती

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार होने में सफल।

Ajit Sinha

नए वर्ष कि शुरुआत के साथ सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश में नंबर-वन पर रहा गौतमबुद्ध नगर अब  टॉप टेन सूची से हुआ बाहर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!