Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा राजनीतिक

भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत दो कार्यकर्ताओं पर कातिलाना हमला, कार्यकर्ता को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा- वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा सेक्टर- पी थ्री के गोल चक्कर के पास भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत दो कार्यकर्ताओं पर स्कार्पियो सवार हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। मंडल अध्यक्ष और एक कार्यकर्ता किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग गए, जबकि आरोपितों ने एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। घायल को नजदीक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेश शर्मा अस्पताल पहुंचे और पुलिस को हमलावरों पर 36 घंटे में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है, उसके बाद अगला कदम उठाने की बात कही है.

अस्पताल में घायल अवस्था में बेड पर लेटे हुए संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित का यह हाल स्कार्पियो सवार हथियारबंद बदमाशों ने किया है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर – P3 गोल चक्कर के पास उस समय हुई जब वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा और शिवम के साथ अपने घर लौट रहे थे। मंडल अध्यक्ष महेश और शिवम मौके से जान बचाकर भागने में सफल रहे

जबकि सिंगा पंडित को बदमाशों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा।घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा उत्तराखंड के चुनावी दौरे से सीधे लौटकर अस्पताल पहुंचे और वहां सिंगा पंडित की स्थिति की जानकारी हासिल की, के स्थिति की जानकारी हासिल की.

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जैसे शहर में इस प्रकार का जानलेवा हमला दुखदाई है हमें पुलिस पूरा विश्वास है लोगों को पकड़कर सजा देगी, उन्होंने कहा कि अगला कदम पार्टी की तरफ से और मेरी तरफ से भी 36 घंटे के बाद लिया जाएगा.

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस वारदात के आरोपित को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। CCTV अन्य तकनीकी सहायता से जांच की जा रही है। इसमें अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के प्रदेश में होने वाले रोड शो के बाद,फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की होगी जबरदस्त रैली,धर्मवीर भड़ाना।

Ajit Sinha

प्रेमिका के पिता को मोबाइल फोन के बहाने धोखे से बुला कर कर दी हत्या, नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में शव दबा दिया -पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निगम, नगरपरिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x