Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ओल्ड मीट मार्केट में गोली चलने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मुख्य आरोपित सन्नी सहित 7 आरोपित पकड़े गए ,पूछताछ जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना ओल्ड में अनवर निवासी ओल्ड फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें बताया कि आज, शुक्रवार को समय करीब 12.00 उसके फोन पर एक कॉल आया, जिसने जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की और कुछ समय बाद दुकान पर आकर जान से मारने को कहा। इसके बाद समय करीब 2:00 बजे दुकान पर प्रदीप निवासी गांव बुढ़ैना अपने पास पिस्तौल लेकर आया, उसके साथ सलमान कुरेशी निवासी सेक्टर- 86 के हाथ में भी पिस्तौल थी।

जिन्होंने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई जो कि शिकायतकर्ता के पिता वकील कुरैशी के पैर में जाकर लगी। इस दौरान मौके पर जफर, मूबीन, अट्टू और सोनू ने अन्य लोगों के साथ हथियार के साथ हमला किया। वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। जिनको देखकर हमलावर हथियार को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल वकील कुरैशी को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्राप्त शिकायत पर थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मात्र 3 घंटे में मामले में कार्रवाई हुए मुख्य आरोपित सन्नी सहित 07 आरोपितों को राउंड-अप किया है। मामले में पूछताछ जारी है, पूछताछ उपरांत प्राप्त हुए तथ्यों के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 3 जनरल ऑब्जर्वर, 2 एक्सपेंडिचर आब्जर्वर एवं 1 पुलिस ऑब्जर्वर किए गए नियुक्त :विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फैशन डिजाइनिंग में साक्षी व  ब्यूटी कल्चर में आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

Ajit Sinha

अपराधों पर जांच का तरीका नवीन एवं त्वरित  होना चाहिए ताकि न्याय प्रणाली में देरी न हो सकें- न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x