Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक पांच मंजिला गेस्ट हाउस में आज सुबह लगभग 8: 30 बजे भीषण आग लग गई। लगी भीषण आग में काफी लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस, दमकलकर्मी व एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, और लगभग 37 लोगों को रेस्क्यू किया जिसमें 21 लोग जिंदा जलने से मौत हो गई। बाकी के लोगों को इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। दमकल कर्मियों की माने तो भीषण आग पर तो काबू पा लिया गया है, पर अभी रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। मरने वालों विदेशी नागरिक भी शामिल है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आसपास के लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है।
खबर के अनुसार मालवीय नगर , दिल्ली में 6 कमरों की मंजूरी के बाद ,गेस्ट हाउस में अवैध रूप से 25 कमरे बनाई गई थी। इस गेस्ट हाउस में सिर्फ एक एंट्री गेट थी जोकि बंद थी, एग्जिट गेट नहीं थी। आग गेस्ट हाउस के बेसमेंट में एक रेस्टोरेंट थी, जिसमें भीषण आग लगी, और आग की लपटे ऊपर की ओर आने के कारण, मची भगदड़ में लोग बाहर की तरफ बच कर नहीं निकल सकें, और एक साथ काफी लोग भीषण आग में जल गए, कई लोग खिड़की से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। स्थिति काफी भयावह थी। बताया गया है कि पास में मेक्स हॉस्पिटल है , इस हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मरीजों के परिजन ठहरे हुए थे , जो जिन्दा जलकर मर गए। इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है, और मरने वाले परिजन को 2 -2 लाख, और घायलों को 50000 -50000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। जांच में पता चला है कि गेस्ट हाउस के मालिक के पास एनओसी नहीं थी। आगे जो भी खबर आएगी इसमें जोड़ दी जाएगी

Related posts

जीजा ने अपने साला व उसके बेटे पर चाकू से किया कातिलाना हमला, सेक्टर-58 के थाना प्रभारी  अनिल ने बचाई जान, जीजा अरेस्ट  

Ajit Sinha

नए रोड मार्किंग के साथ लेन ड्राइविंग को बढ़ावा देने व सड़कों को सुरक्षित बनाने का पायलट प्रोजेक्ट रहा सफल।

Ajit Sinha

ऑनलाइन बुकिंग एप रेपिडो से बाइक टैक्सी बुक, महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला चालक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x