Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मकान नंबर -3008 में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नौकरानी सहित तीनों डकैत पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी के मकान नंबर -3008 में एक 25 वर्षीय एक नौकरानी करिश्मा व उसके दो साथियों के द्वारा गत शनिवार की रात को किए गए डकैती के सनसनी खेज मामले में नौकरानी सहित तीनों आरोपितों को बड़खल क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा बीती रात हिरासत में लिए जाने की एक बहुत ही अच्छी और बढ़िया खबर आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौकरानी करिश्मा सहित तीनों आरोपित नेपाली ऐसा पता चला है। पुलिस अभी हिरासत में लिए गए तीनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है। और इस गिरोह से और गहराई में पहुंच कर जांच कर रही है , और ये जानने की भी कोशिश की जा रही है, कि इस तरह की वारदात को और कहा -कहा अंजाम दिए गए हैं, और इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपितों की पहचान पीड़ित बुजुर्ग महिला से कराई जा सकती है। जल्द ही सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर सनसनीखेज खुलासा कर सकती है। ये पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Related posts

सभी थाना प्रबंधक ईमानदारी से काम करें, गरीब को न्याय दें, जो हम कर्म करते हैं उनका फल मिलता है कर्म ही अटल है – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

कुदरत की मार को आंचल की शीतल छाया ने दी राहत तो उमा ने खुद को किया साबित।

Ajit Sinha

चार विदेशी लड़कियों को रात के वक़्त बीच सड़क पर शोर शराबा, झगड़ा व इंडिया में अवैध रूप से रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x