Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कई महीनों से बंद प्लॉटों की रजिस्ट्री इस हफ्ते के अंत तक शुरू हो जाएगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बीते कई महीनों से लगातार प्लॉटिंग की रजिस्ट्री बंद होने के कारण ग्रीन फील्ड के लोग बहुत ज्यादा परेशान है पर इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। रजिस्ट्री के लिए यूआईसी कंपनी में सैकड़ों के तादाद में आवेदन पेंडिंग है। रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से सैकड़ों प्लाटों के खरीदार प्लाट होल्डरों को करोड़ों रूपए देकर बीच मझधार में बुरी तरह से फंसे है। बीच मझधार में फंसे होने के कारण बहुत लोगों ने अपना घर हो, का सपना पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में यूआईसी कंपनी के चेयरमैन भारत भूषण का कहना है कि वह चाहते है कि प्लाटों की रजिस्ट्री हो, क्योंकि उनके पास काफी आवेदन आए हुए है, और लोग बहुत ज्यादा परेशान है। इन्हीं लोगों की परेशानी को देखते हुए जून महीने में बड़खल तहसील में वह खुद गए थे, और लेटर भी दिया था पर तहसील में प्लाटों की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया गया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि लोग रजिस्ट्री नहीं होने से बहुत ज्यादा परेशान है। इस मामले में बड़खल एसडीएम अमित मान से बात की गई तो उन्होनें कहा कि ग्रीन फील्ड में प्लाटों की रजिस्ट्री बंद है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में ज्यादा बेहतर तहसीलदार या नायब तहसीलदार ही बता पाएंगे। इसके बाद “अथर्व न्यूज़” ने बड़खल तहसीलदार नेहा सरों से बात की गई तो उन्होनें कहा कि यूआईसी कंपनी और रेजिडेंट वालों के बीच पहले हाई कोर्ट में केस चला था, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है ,का जो फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। उसमें उन्हें कुछ डाउट सा लग रहा था और स्थिति क्लियर नजर नहीं आ थी। इस बारे में उन्होंने एक पत्र अपने डिस्टिक ऑटोरनी को लिखी हुई है जिसकी रिपोर्ट अगले 3-4 दिनों में अवश्य आ जाएगी। इसके तुरंत बाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लाटों की रजिस्ट्री शुरू कर दी जायेगी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इस हफ्ते में संभव है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की प्लाटों की रजिस्ट्री अवश्य शुरू हो जाएगी।

Related posts

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने उजागर किया ऑक्सीजन के 13 सिलेन्डर भाजपा विधायक के घर पहुुंचाए जाने का मुद्दा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसआर एस इंटरनेशनल ने मनाया वार्षिक खेल उत्सव 3.0

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पत्रकार कृष्ण लाल गेरा सहित दो लोगों ने एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर कराया दो केस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x