Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हुक्का पिलाने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कंसेंट ऑन मॉल सेक्टर-109, गुरुग्राम के क्लब में साथ हुक्का पीने से मना किया तो उसने उससे रंजिश रखने लगा, और वह जैसे ही क्लब से बाहर निकला तो उसके साथ उसने अपने साथियों के साथ मिलकर को मारपीट करने लगा। झगडे का यह मामला गत 26 जुलाई की है। इस संबंध में आज थाना बजघेड़ा , गुरुग्राम में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया , और इस मुकदमे में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।  
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को एक व्यक्ति ने थाना बजघेड़ा ,गुरुग्राम की पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गत 26 जुलाई 2024 की रात को वह कंसेंट ऑन मॉल सेक्टर-109, गुरुग्राम के क्लब में गया था जहां पर वह हुक्का पी रहा था। वहां पर एक व्यक्ति ने उसको साथ हुक्का पीने को कहा तो उसने उस व्यक्ति को मना कर दिया। जिसकी रंजीश रखते हुए जब वह क्लब से बाहर निकला  तो उस व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना बजघेडा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि पुलिस थाना बजघेडा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 3 आरोपितों को आज बजघेडा से काबू किया। आरोपितों के नाम *हरेंद्र कुमार निवासी सूरत नगर फेज-2, गुरुग्राम, सोनू सैनी उर्फ चीकू निवासी सूरत नगर फेज-2, गुरुग्राम व अमन वर्मा निवासी गांव नंगला आशा जिला एटा (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी 8 बिस्वा गुड़गांव गांव, गुरुग्राम* है। मुकदमा में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

लोगों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाला 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट , दो फरार

Ajit Sinha

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, गाजियाबाद में दर्ज हुई पहली एफआईआर

Ajit Sinha

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से आज वर्ष 2021 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x