Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -46 में रावण 70 फुट, कुंभकरण 65 फुट, मेघनाथ 60 फुट का होगा, दशहरा में दर्शकों को मेला का दृश्य देखने को मिलेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सेक्टर-46 सामाजिक कल्याण एवं धार्मिक उत्सव समिति की ओर  से 10वां दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सेक्टर-46 के सामुदायिक भवन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में प्रधान राज बैंसला ने होने वाले दशहरा पर्व की तैयारियों का ब्यौरा दिया । तैयारियों को लेकर प्रधान राज बैसला की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने पुतलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि  इस बार 10वां दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार पिछले साल के मुकाबले रावण 70  फुट और कुंभकरण 65 फुट और मेघनाथ 60 फुट का बनेगा। वहीं इन पुतलों के जलने से पहले एक से बढ़कर एक आतिशबाजी की जाएगी। इस बार आसमान से चांदी की बारिश का अहसास होगा।  पुतलों में आतिशबाजी इस तरह की लगाई गई है कि पुतले दहन के दौरान वह ऐसा अहसास देगी मानों  चांदी की बरसात हो रही हो।  दशहरा पर्व  के अवसर पर विभिन्न खाने की स्टॉल लगाई जाएगी। भीड़ होने के कारण लोगाें की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। प्रधान राज बैंसला ने बताया कि क्योकि हम लोग इस बार 10वां दशहरा पर्व मना रहे है। इसलिए इस बार तीनों पुतले के जलते समय लोगाें को खास तरह की आतिशबाजी देखने को मिलेगी। इस अवसर पर आर के पंत, एचएल शर्मा,  टीआर गुलानी, सोनू बैंसला , धर्मवीर खट्टाना ,आर के सिक्का, विशाल भसोत्रा, सुखपाल नागर आदि कई लोग मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :गांव मंझावली में भाजपा नेता राजेश नागर ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना एवं उन्हें तुंरत समाधान करने हेतु अधिकारी से कहा ।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने ए.सी. नगर और कृष्णा कालोनी में सैकड़ों जरुरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x