Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मानेसर में कल, डीसी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह गुरुवार 11 जुलाई को गुरुग्राम जिला के मानेसर से शहरी क्षेत्र में लाल डोरे से भू-मालिकों को स्वामित्व प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र परिवारों को रजिस्ट्री वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रात: 11 बजे मानेसर में तहसील कार्यालय के सामने खुले मैदान में होगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीसी निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभागवार ड्यूटी निर्धारित की। इस दौरान नगर निगम, मानेसर के आयुक्त अशोक गर्ग भी साथ रहे।
डीसी निशांत कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र व रजिस्ट्री प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम व फरीदाबाद के लाभार्थी शामिल होंगे तथा प्रदेश के अन्य जिलों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों की अनुमानित संख्या के अनुसार यातायात प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था,पीने के पानी,पाॢकंग व अन्य जन सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को बुधवार की शाम तक अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर यातायात प्रबंधन उचित होना चाहिए ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग या आयोजन स्थल के समीप दिन भर यातायात सुचारू रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग, हरियाणा के सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति की जाएगी ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने आयोजन स्थल के समीप बिजली की निर्बाध आपूॢत तथा जनरेटर का भी प्रबंध होना चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने एसडीएम कार्यालय, मानेसर में भी अधिकारियों की बैठक ली।    

Related posts

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मालवीय नगर थाने में था तैनात

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, 9 लड़कियों के साथ कुल 22 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने गुम हुए 110 मोबाइल फोनों को तलाश कर असली मालिकों को सौपा , पुलिस का किया धन्यवाद। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x