Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, 9 लड़कियों के साथ कुल 22 लोग अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की
रिपोर्ट गुरुग्राम:क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम ने वीरवार की शाम को गुरुग्राम के उद्योग विहार के फेस -5 के प्लाट नंबर -770 -71 के दूसरी मंजिल के एक कार्यालय में छापेमारी करके एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22 लोगों को अरेस्ट किया हैं , इसमें 9 लड़कियां , 12 लड़के व एक संचालक शामिल हैं।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 27 मोबाइल फोन, 21 सीपीयू,1 लेपटॉप, 38000 रूपए नगद व फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो ये सभी के सभी आरोपित आम जनों को नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का धंधा कर रहे थे।

अरेस्ट आरोपितों के नाम सोनू , संचालक, निवासी मकान नंबर-251 -बी, हंस एनक्लेव, नजदीक राजीव चौक, गुरुग्राम, अजय , दिवांशु, निशु, रोहित, लोकेश, अरविंद, सुमित, हृदयेश, कृष्ण , अमित, राज , दुर्गेश, रुकशाना, मेधा, संजना,ज्योति, ज्योति , वंदना, ऋतू ,चांद राठौर, सानिया हैं।            

Related posts

फरीदाबाद: अपहरण व मारपीट के मामले में फरार 25000 रुपए का इनामी बदमाश कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ओडिशा यौन उत्पीड़न-आत्मदाह प्रकरण पर कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कहा-मामले की न्यायिक जांच हो

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर प्रेमपाल को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर किया घायल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x